UGC NET 2025 admit card: नेशनल टेस्ट एजेंसी के अंतर्गत जारी होने वाली यूजीसी नेट एग्जाम 2025 के आयडी कार्ड, एग्जाम सिटी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है| आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप आयडी कार्ड और अपने एग्जाम सिटी को देख सकते है|
इस लेख में आपको UGC NET admit card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया मिलेगी| अगर आप भी इस परीक्षा के एडमिट कार्ड तथा परीक्षा तिथि सम्बंधित जानकारी के लिए इंतजार कर रहे तो इस लेख में आपको सभी जानकारी उपलब्ध होगी|
अगर आप UGC NET 2025 की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए Admit Card तथा सभी विद्यार्थियों के लिए जरूरी दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
India Post GDS 4th Merit List 2025 Out: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती GDS की 4th चौथी लिस्ट जारी
UGC NET 2025 Exam Date
यूजीसी नेट परीक्षा के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून 2025 तक सीबीटी के माध्यम से आयोजित की जाएगी यानि यह परीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से होगी| आपके जानकारी के लिए बता दे इस परीक्षा को दो शिफ्ट में चलाया जायेगा| इस परीक्षा के तहत पहिली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी|
UGC NET 2025 Exam City Slip Download की प्रक्रिया
यूजीसी नेट सिटी स्लिप और सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) पर जाना होगा| वेबसाइट का होम पेज खुलेगा, यहाँ आपको UGC NET June 2025 Exam लिंक के विकल्प पर क्लिक करना होगा| अब आपको अपना लॉगिन आयडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है| लॉगिन होने के बाद आपको UGC NET 2025 Exam City Slip दिखाई देगी|
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए यहाँ आपको डाउनलोड का विकल्प भी दिखाई देगा| इस विकल्प पर क्लिक करके आप डाउनलोड कर सकते है और साथ ही स्लिप की प्रिंट भी निकाल सकते है|

मेरा नाम अंकिता है। मैं इस ब्लॉग की एडिटर और ऑनर हूँ। मुझे ब्लॉग लिखने में 3 साल से अधिक का अनुभव है। मेरे 3 साल के अनुभव में मैंने जॉब ब्लॉग, न्यूज़ ब्लॉग और योजनाओं के लेखन का कार्य किया है।